Police Commissionerate Gautam Budh Nagar said that other necessary legal action is being taken in this regard.
नोएडा, बिते दिनों 7 मई 2025 — थाना फेस-1 पुलिस और दो वांछित अपराधियों के बीच मंगलवार को सेक्टर-14 के पास मुठभेड़ हो गई। घटना के दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस की घेराबंदी में पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-14 के नाले के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी दिल्ली की ओर से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर दोनों युवक मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया।
घायल बदमाश की पहचान नीरज पुत्र दर्शन, निवासी बी-91, सेक्टर-20, नोएडा के रूप में हुई है, जबकि उसके साथी सूरज पुत्र दर्शन, निवासी उसी पते से, को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
नीरज के कब्जे से एक अवैध .32 बोर तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। बदमाशों के पास से चोरी/लूट के दो मोबाइल फोन और एक चोरी की मोटरसाइकिल (रजि. नं. HR 51 CG 3149) बरामद की गई, जो थाना सरायख्वाजा, फरीदाबाद (हरियाणा) में दर्ज एक मामले से संबंधित है। घायल नीरज को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, नीरज के खिलाफ करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हथियार अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, और गिरोहबंदी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। वहीं, सूरज पर भी आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें अवैध शराब, चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। दोनों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है।
गिरफ्तारी के साथ-साथ पुलिस ने एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है, जो मोबाइल स्नैचिंग, बाइक चोरी और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बताया कि इस संबंध में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में बसती है। जानिए…
CM Yogi Adityanath ने वीर बाल दिवस पर गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों पर सख़्त कार्रवाई की बात कही। विपक्ष…
लखनऊ में चौधरी चरण सिंह की स्मृति में आधुनिक तकनीक आधारित सीड पार्क बनाया जा…
चंदौली/UP: इलिया पुलिस ने मालदह पुलिया के पास एक ट्रक से 39 मवेशी जब्त किए…
लखनऊ में 10 दिवसीय उत्तराखण्ड महोत्सव का शुभारंभ। सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान विभिन्न जनपदों से…
CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 45 करोड़ की लागत से गोरखा युद्ध स्मारक एवं…
उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार की नई औद्योगिक नीति का बड़ा नतीजा सामने आया…
CM योगी आदित्यनाथ ने धर्मपाल जी की माता जी को दी श्रद्धांजलि | बिजनौर दौरा…
CM योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग को…
"आप दीपो भव:" -आइए हम बुद्ध के बताए मार्ग पर चलें, प्रतापगढ़ में श्रद्धापूर्वक मनाई…
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मजदूरों के अधिकार छीने…
तकनीकी शिक्षा को उद्योगों से जोड़कर युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही है उत्तर प्रदेश सरकार…
140 करोड़ देशवासी एक सूत्र में बंधे हैं, तो इसका सम्पूर्ण श्रेय बाबा साहब डॉ.…