जयंती

बुद्ध की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं” — डॉ. शैलेन्द्र मिश्र

डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित हुआ बुद्ध जयंती समारोह

प्रतापगढ़। “महात्मा बुद्ध ने अहिंसा, करुणा और ज्ञान का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी मानव जीवन के लिए पूरी तरह प्रासंगिक है। उनके उपदेशों में आज की दुनिया की सबसे बड़ी समस्याओं का समाधान निहित है।” — यह विचार हेमवती नंदन बहुगुणा डिग्री कॉलेज, लालगंज के प्राचार्य प्रो. डॉ. शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने व्यक्त किए।

वे मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में, डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (नई दिल्ली) के सहयोग से आयोजित भगवान बुद्ध जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन तारापुर गांव स्थित शंकर दीनदयाल बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में किया गया।

“अप्प दीपो भव” का आह्वान

डॉ. मिश्र ने भगवान बुद्ध के मूल मंत्र “अप्प दीपो भव:” का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें अपने भीतर के अज्ञान, क्रोध और लोभ को त्यागकर ज्ञान और करुणा के पथ पर चलना चाहिए।

समारोह की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रतापगढ़ के पराविधिक स्वयंसेवक निरंजन प्रकाश तिवारी ने की। उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुद्ध पूर्णिमा आत्मबोध का पर्व है।

प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

कार्यक्रम में एक दिन पूर्व आयोजित निबंध लेखन, क्विज़, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को शील्ड, मेडल, मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पंकज परदेशिया सांस्कृतिक दल द्वारा प्रस्तुत उपदेशात्मक नृत्य-नाटिका ने उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य वक्ता एनएसएस कार्यक्रमाधिकारी डॉ. फणीन्द्र नारायण मिश्र ने बुद्ध के जीवन को आत्मबोध व नि:स्वार्थ सेवा की प्रेरणा बताया।

मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री प्रो. एस. के. पांडेय ने भगवान बुद्ध के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला। अंत में संस्था के अध्यक्ष कुल भूषण शुक्ल ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

प्रमुख उपस्थिति

समारोह में प्रो. रिचा सुकुमार, डॉ. सीमा त्रिपाठी, डॉ. संतोष मिश्र, डॉ. गंगाधर मिश्र, राम शरण बर्मा, अनीता शुक्ला, डॉ. ज्योत्सना शुक्ला, उपासना शुक्ला, अखिलेश विश्वकर्मा, सुजीत शर्मा, अभिनव, सलीम, खुशी सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे।
समारोह के अंत में सभी को स्वल्पाहार और अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किए गए।

dntvindianews

Recent Posts

भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में निवास करती है| योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में बसती है। जानिए…

2 weeks ago

लंगर हमारी गुरु परंपरा और संस्कारों का प्रतीक है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

CM Yogi Adityanath ने वीर बाल दिवस पर गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत…

2 months ago

बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुद्दे पर CM योगी का बड़ा बयान, विपक्ष को दी चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों पर सख़्त कार्रवाई की बात कही। विपक्ष…

2 months ago

लखनऊ में बनेगा आधुनिक तकनीक से लैस सीड पार्क

लखनऊ में चौधरी चरण सिंह की स्मृति में आधुनिक तकनीक आधारित सीड पार्क बनाया जा…

2 months ago

इलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 39 मवेशी बरामद; चालक गिरफ्तार, तीन तस्करों पर मुकदमा दर्ज

चंदौली/UP: इलिया पुलिस ने मालदह पुलिया के पास एक ट्रक से 39 मवेशी जब्त किए…

3 months ago

उत्तराखण्ड महोत्सव 2025: लखनऊ में सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया शुभारंभ

लखनऊ में 10 दिवसीय उत्तराखण्ड महोत्सव का शुभारंभ। सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र…

4 months ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दर्शन के दौरान विभिन्न जनपदों से…

5 months ago

गोरखपुर में गोरखा युद्ध स्मारक का शिलान्यास, सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा

CM योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 45 करोड़ की लागत से गोरखा युद्ध स्मारक एवं…

6 months ago

एटा को मिली बड़ी सौगात: श्री सीमेंट प्लांट का हुआ शुभारंभ

उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार की नई औद्योगिक नीति का बड़ा नतीजा सामने आया…

7 months ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेता धर्मपाल जी की माता जी को दी श्रद्धांजलि

CM योगी आदित्यनाथ ने धर्मपाल जी की माता जी को दी श्रद्धांजलि | बिजनौर दौरा…

8 months ago

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, कहा – “योग को जीवन का हिस्सा बनाएं”

CM योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए योग को…

9 months ago

नोएडा: थाना फेस-1 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दोनों गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने बताया कि इस संबंध में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा…

10 months ago

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, मजदूरों-किसानों के अधिकारों पर उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मजदूरों के अधिकार छीने…

10 months ago

बाबा साहब के विचारों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि” — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

140 करोड़ देशवासी एक सूत्र में बंधे हैं, तो इसका सम्पूर्ण श्रेय बाबा साहब डॉ.…

11 months ago